Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 5 Nov 2022 2:34 pm IST

खेल

Birthday Special: अनुष्‍का से पहले कई एक्‍ट्रेस के साथ जुड़ा विराट का नाम, रितिका से भी थीं अफेयर की चर्चाएं


एंटरटेनमेंट डेस्‍क: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान विराट कोहली चार नवंबर को 34 वर्ष के हो गए। टीम इंडिया में उनका 14 साल शानदार करियर रहा है। विराट के 34वें बर्थडे पर पत्‍नी अनुष्का शर्मा ने खास तरीके से उन्‍हें विश किया है। अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से किंग कोहली की कुछ फनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह फनी शक्ल बनाए दिख रहे हैं। यहां तक कि सोते समय भी उनका फनी अंदाज कैमरे में कैप्चर हुआ है। इसके अलावा विराट कोहली की गोद में उनकी बेटी वामिका है, यह तस्‍वीर भी शेयर की है।

याद हो कि बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली ने वर्ष 2017 में इटली में गुपचुप तरीके से शादी की थी। इससे पहले दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। विरुष्‍का की एक बेटी भी है। हालांकि, अनुष्‍का से पहले भी विरोट कोहली का कई एक्‍ट्रेस व लड़कियों संग डेट को लेकर नाम चर्चा में रहा है। आज हम आपको इनके चर्चाओं के बारे में बताने जा रहे हैं...

सारा जेन और विराट की लव स्‍टोरी

विराट कोहली का नाम सबसे पहले 'मिस इंडिया-2007'  सारा जेन डायस के साथ चर्चा में आया था। उस समय कोहली अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद नए-नए टीम इंडिया में शामिल हुए थे। मस्कट में जन्मीं सारा जेन 'मिस इंडिया' बनने के बाद चंद हिंदी और तमिल फिल्मों में भी नजर आईं। सारा उम्र में विराट से बड़ी थीं। दोनों ने आधिकारिक तौर पर मीडिया के सामने अपने रिश्ते पर कभी कुछ जाहिर नहीं किया। दोनों के बिजी शेड्यूल की वजह से कुछ खास बात नहीं बनी और बताते हैं कि जल्दी ही दोनों का ब्रेकअप हो गया, इसमें दोनों के बीच रिश्‍ते गड़बड़ाने से सारा के विराट को छोड़ने की बात सामने आई थी।


विराट और तमन्‍ना भाटिया

किंग कोहली के साथ जिस दूसरी लड़की का नाम जोड़ा गया, वो थीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया। एक मोबाइल कंपनी के ऐड के लिए दोनों शूटिंग कर रहे थे। ये बात वर्ष 2012 की है। कुछ अरसे बाद एक टॉक शो में इस दक्षिण भारतीय सुंदरी तमन्ना से उनके और विराट के रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने विराट की तारीफ तो की, लेकिन ऐसा कुछ भी होने से इनकार किया।


विराट और संजना गलरानी के अफेयर की चर्चा

विराट कोहली ने विजय माल्या की आइपीएल टीम 'रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर' ज्वाइन की और फिर 'IPL वर्ल्ड कप-2011' जीत लेने के बाद विश्व क्रिकेट में उनका लोहा माना जाने लगा। उस दौर में देश भर में स्टार क्रिकेटर विराट कोहली को टीम इंडिया में 'मोस्ट एलिजिबल बैचलर' कहा जाने लगा। विजय माल्या की भव्य और आलीशन पार्टियों में जानी-मानी मॉडल्स और एक्ट्रेसेस शामिल होती थीं। माल्या की एक ऐसी ही पार्टी में विराट कोहली की मुलाकात साउथ इंडियन फिल्मों की सनसनी स्टार संजना गलरानी से हुई। इसके बाद उनके बीच मुलाकातों का सिलसिला चल पड़ा। दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जब-तब वायरल होने लगीं। हालांकि, संजना ने मीडिया के सवालों के जवाब में हमेशा यही कहा कि विराट और वो सिर्फ दोस्त हैं। आपसी अफेयर को लेकर दोनों ने पब्लिकली कभी कुछ नहीं कहा। IPL सीजन के समापन के बाद दोनों के आपसी रिश्ते की चर्चा भी ठंडी पड़ गई।


इज़बेले लेते से दो साल तक चला अफेयर

ब्राजील की एक्ट्रेस इज़बेले लेते वर्ष 2012 में एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में इंडिया आई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विराट कोहली और इज़बेले लेते के बीच रिश्‍ते की शुरुआत हुई, जो वर्ष 2014 तक चला। दोनों पब्लिकली भी साथ देखे जाने लगे थे। ब्रेकअप के बाद ब्राजीलियन एक्ट्रेस इज़बेले लेते ने भी आधिकारिक तौर पर कबूल करते हुए कहा था कि हां, दोनों दो साल तक रिश्ते में रहे और अब आपसी सहमति से अलग हो रहे।

 

रितिका सजदेह से भी जुड़ा था विराट का नाम

वर्ष 2013 में इंडियन एक्सप्रेस ने एक खबर छापी कि विराट कोहली एक अननोन लड़की के साथ डेट करते हुए मुंबई में स्पॉट किए गए। बाद में उस लड़की का नाम सामने आया और वो थीं टैलेंट मैनेजर रितिका सजदेह। इसके बाद विराट और रितिका को एक मूवी डेट पर भी साथ स्पॉट किया गया। इस रिश्ते का अंत यूं हुआ कि रितिका सजदेह की वर्ष 2015 में क्रिकेटर रोहित शर्मा से शादी हो गयी। इसके बाद विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के बीच लं‍बे समय तक डेटिंग हुई। फिर वर्ष 2017 में वे दोनों एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए।