पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत के ‘फटी जींस’ के बयान पर मचे बवाल के बाद अब कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने भी फटी जींस की चर्चा अपने संबोधन में की। फटी जींस को अमेरिका और अन्य देशों का परिधान बताया। उन्होंने फटी जींस या सामान्य जींस महंगी होने पर लोगों से भी पूछा। लोगों ने फटी जींस को महंगी बताया।
उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि तीरथ भाई (पूर्व सीएम) ने फटी जींस पर चर्चा की तो ग्लोबल इश्यू बन गया, देश में बवाल हो गया। फटी जींस अमेरिका और अन्य देशों का परिधान है। फटी जींस महंगी होती है, उन्होंने लोगों से हाथ उठवाकर इसकी पुष्टि भी कराई। फटी जींस महंगी है, लेकिन देश में भी युवाओं ने इसे फैशन का पर्याय बना लिया है।