लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद उपचुनाव के भारतीय
जनता पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र सिंह सैंथवार और निर्मला पासवान ने सोमवार को अपना
नामांकन कराया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और भाजपा संगठन के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। धर्मेंद्र सिंह सैंथवार और
निर्मला पासवान सबसे पहले भाजपा मुख्यालय पहुंचे और उसके बाद विधानसभा आकर विधान
परिषद उपचुनाव के के लिए नामांकन कराया।
गौरतलब है कि बीते शनिवार को बीजेपी ने विधान परिषद उपचुनाव
के लिए धर्मेंद्र सिंह सैंथवार और निर्मला पासवान को प्रत्याशी घोषित किया। इस उपचुनाव
के लिए 11 अगस्त को मतदान होगा।
बता दें कि 20 फरवरी को विधान
परिषद सदस्य अहमद हसन का निधन हो गया। उनका कार्यकाल 30 जनवरी, 2027 तक था। इसके
अलावा ठाकुर जयवीर सिंह ने बीती 24 मार्च को सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। उनका कार्यकाल 05 मई, 2024 तक था। इस वजह
से दोनों सीट खाली हैं, जिन पर 11 अगस्त
को उपचुनाव होना है।