Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 5 Aug 2021 7:30 am IST


गंगोलीहाट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका यूपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप का पुतला


गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में पुजारियों और प्रबंधन कमेटी के सदस्यों के साथ हुई अभद्रता से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। नाराज कार्यकर्ताओं ने आंवला भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप का पुतला दहन किया। उन्होंने सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लाक अध्यक्ष हयात सिंह बोरा के नेतृत्व में गंगोलीहाट बाजार में एकत्र हुए। उन्होंने यहां यूपी के सांसद धर्मेंद्र कश्यप के खिलाफ नारे लगाकर पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि सत्ता का डर दिखाकर आंवला के सांसद ने पुजारियों और प्रबंधन कमेटी के साथ गाली-गलौज और अभद्रता की है।