Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 17 Oct 2022 3:55 pm IST


खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा


पौड़ी : खेल महाकुंभ के तहत पाबौ ब्लाक के खुडेश्वर मैदान में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भगवान सिंह बिष्ट ने बताया कि खेल महाकुंभ में तहत कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद,गोला फेंक, रेस आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। बताया कि खेल महाकुंभ में करीब 900 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। प्रतियोगिता के तहत 300 मीटर दौड़ बालक वर्ग में नीतीश ने पहला, बालिका में मानसी ने पहला स्थान पाया। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अनिल गुसांई व बालिका वर्ग में कोमल, 400 मीटर बालक वर्ग में विपिन, बालिका वर्ग में निकिता, 800 मीटर बालक में नितिश, बालिका वर्ग में सोनम ने पहला स्थान पाया। 3000 मीटर दौड़ बालक वर्ग में विपिन, बालिका वर्ग में भावना पहले स्थान पर रही। बताया कि खेल महाकुंभ 18 अक्टूबर तक जारी रहेगा। ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी 15 से 25 नवम्बर तक जिला स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।