Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 16 May 2023 6:53 pm IST

राजनीति

यूपी मे सफाये को नजरंदाज कर गलतफहमी का शिकार हुई कांग्रेस : भट्ट


भाजपा ने कहा कि कर्नाटक चुनावों मे जीत से विपक्षी कांग्रेस अहंकार के मद मे चूर हो गयी है और पड़ोसी राज्य मे उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव मे सफ़ाये को नजरंदाज करते हुए गलतफहमी की शिकार हो गयी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड के कांग्रेसी दिग्गजों को  निकाय चुनावों में पड़ोसी राज्य के नक्शे से मिटने का गम नही है और हजारों किलोमीटर दूर की जीत पर मुगालते मे है। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने जीत में ही लोकतंत्र ढूंढने वाले कांग्रेस नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हाल में गुजरात समेत आधा दर्जन राज्यों की हार पचाने वालों को आगामी निकाय एवं लोकसभा चुनावों में असली परीक्षा से दो चार होना है। कर्नाटक मे 36 फीसदी मतों का प्रदर्शन दोहराने के बाद भी भाजपा उतराखंड मे 51 फीसदी वोट शेयर लक्ष्य प्राप्ति के लिए आगे बढ़ रही है । उन्होंने कहा कि  पड़ोसी राज्य यूपी निकाय चुनावों में मिली अब तक के इतिहास की सबसे बड़ी जीत का प्रभाव उत्तराखंड में सबसे अधिक पड़ेगा। भट्ट ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और चुनाव परिणाम पर फोकस करने के बजाय पार्टी साल भर भी आम लोगों के बीच सेवा भाव से कार्य करती है। उन्होंने कहा कि दूसरे दल जनता के बीच महज चुनाव के समय नजर आते हैं और उन्हे जनसरोकारों से कोई वास्ता नही है।