Read in App


• Wed, 16 Jun 2021 9:41 pm IST


मनोज गहतोड़ी को मिला भारत तिब्बत समन्वय संघ के प्रान्त महामंत्री का दायित्व


हरिद्वार। भारत तिब्बत समन्वय संघ ने मनोज गहतोड़ी को उत्तराखण्ड प्रान्त का महामंत्री नियुक्त किया है। देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए कार्य कर रहा भारत तिब्बत समन्वय संघ लंबे समय से तिब्बत की आजादी और कैलाश मानसरोवर को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाने की लड़ाई लड़ रहा है। भारत की सीमाओं पर संघ द्वारा वर्षों से राष्ट्रभक्ति के कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहे हैं। उत्तराखण्ड प्रांत संरक्षक मण्डल टोली के परामर्श पर भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय महामंत्री अरविंद केशरी ने राष्ट्रभक्ति के कार्यक्रमों में मनोज गहतोड़ी के योगदान को देखते हुए उन्हें उत्तराखंड प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है।
केशरी ने विश्वास व्यक्त किया है कि मनोज गहतोड़ी उत्तराखंड में भारत तिब्बत समन्वय संघ के कार्य को आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर संघ के राष्ट्रीय संयोजक हेमेंद्र प्रताप तोमर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री नरेन्द्र पाल सिंह भदौरिया, शंकर शर्मा राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री, क्षेत्र संयोजक अनिल खेड़ा, विवेक सोनी, उत्तराखंड प्रान्त संरक्षक श्याम सुंदर वैश्य, संस्कृत भारती के प्रदेश संगठन मंत्री योगेश विद्यार्थी, संस्कृत भारती के जिला मंत्री डा.पवन शर्मा, डा.नवीन यादव, पार्षद नगर निगम परमजीत गिल, शक्ति त्यागी आदि ने मनोज गहतोड़ी को शुभकामनाएं दीं हैं।