ल्मोड़ा। शहीद सैनिक सम्मान यात्रा के तहत पूरे जिले के शहीदों के घरों से लाई गई मिट्टी कलश को यहां नंदादेवी मंदिर प्रांगण में एकत्रित किया गया। सेना की 13 सिख रेजीमेंट के बैंड ने देशभक्ति की मधुर धुन बजाई। इस मौके पर प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने संयुक्त रूप से शहीदों के परिजनों को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने कहा कि देश की रक्षा करते हुए प्रदेश के शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में प्रदेश सरकार देहरादून में सैन्यधाम बना रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार शहीद हुए सैनिकों के परिजनों के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह ने कहा कि शहीदों के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। इस मौके पर देवभूमि मां शारदे लोक समिति, बीरशिवा इंटर कालेज, मानस पब्लिक स्कूल, विवेकानंद इंटर कालेज की छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सेना की 13 सिख रेजीमेंट के बैंड ने देशभक्ति की मधुर धुन बजाई। वहां पर पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, भाजपा जिला महामंत्री महेश नयाल, जीवन वर्मा, मनोज वर्मा, दीपक उप्रेती, विनीत बिष्ट, किशन बिष्ट, दर्शन रावत, एडीएम, एसडीएम, आरटीओ आदि थे।