Read in App


• Tue, 22 Oct 2024 3:44 pm IST

अपराध

रुद्रपुर में गांजे के साथ दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार


रुद्रपुर : रुद्रपुर में पुलिस ने रेलवे स्टेशन रोड पर गांजे के साथ दो महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया हैं। दोनों महिलाएं पूजा और सरिता छपरा बिहार की रहने वाली है जबकि सोनू साहनी बिलासपुर रामपुर का रहने वाला है। आरोपियों के कब्जे से सात किलो 703 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। महिलाएं बिहार से गांजा बेचने के लिए रुद्रपुर में सोनू को देने आई थी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गई।