Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 21 Jul 2023 4:56 pm IST


देवप्रयाग की धरमपुर बस्ती को भू धंसाव से खतरा


देवप्रयाग नगर पालिका के वार्ड संख्या एक स्थित धरमपुर बस्ती के नीचे से अचानक भू धंसाव होने से बस्ती के कई घरों को खतरा उत्पन्न हो गया है। भू धंसाव से कुछ घरों के पुश्ते और आंगन ध्वस्त हो गये हैं।भारी बारिश से देवप्रयाग की दलित बस्ती वार्ड संख्या एक धरमपुर के नीचे भू धंसाव होने से कई परिवारों के घरों के लिये खतरा पैदा हो गया है। बस्ती के भुन्द्रा देवी और अर्जुन कुमार के घर का आंगन धंस जाने के बाद उनके परिवारों को बारात घर में शिफ्ट किया गया है। भू धंसाव से ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग पर मलबा गिरने की संभावना बनी है। नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल, एनएच ईई निर्भय सिंह, एई बीएन द्विवेदी, राजस्व उप निरीक्षक प्रमोद चौहान, सभासद रूपेश गुसाई सहित टीएचडीसी के प्रतिनिधियों ने भू धंसाव वाली जगह का संयुक्त निरीक्षण किया गया है। आगामी दिनों में बारिश होती है तो बस्ती के करीब छह से अधिक मकानों को खतरा होने की आशंका जताई गई है। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि कुछ वर्ष पूर्व भारत निर्माण कंपनी द्वारा उचित ढंग से भू धंसाव वाली जगह का ट्रीटमेंट नहीं किये जाने का खामियाजा धरमपुर बस्ती को लोगों उठाना पड़ रहा है। वहीं एनएच ईई निर्भय सिंह ने बस्ती के राजमार्ग की ओर हो रहे भू धंसाव का तत्काल ट्रीटमेंट की जरूरत बताई है। बताया टीएचडीसी के सहयोग से धरमपुर बस्ती की सुरक्षा लिये स्थायी सुरक्षा दीवार बनाई जायेगी।