Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 30 Mar 2022 11:00 am IST

अपराध

जेठ और भाभी के साथ मिलकर पत्नी का किया उत्पीड़न, मुकदमा दर्ज


रुद्रपुर : विवाह के बाद पत्नी का पति, जेठ और भाभी के साथ मिलकर उत्पीड़न करता रहा। बाद में बच्चे समेत घर से निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति के अपनी भाभी से अवैध संबंध है। उसके कहने पर भी उसे घर से निकाला गया। उसने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पति समेत तीन ससुरालियों पर उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है।ट्रांजिट कैंप निवासी चंद्रिका ने बताया कि उसका विवाह ग्राम धूरा, पोस्ट खेती, अल्मोड़ और हाल सेक्टर जे अलीगंज, जजी कालोनी लखनऊ निवासी चंदन जोशी के साथ हुआ था। विवाह के कुछ दिन बाद ही पति चंदन जोशी, जेठ कैलाश जोशी व जेठानी उसे प्रताड़ित करने लगे। कम दहेज का ताना देते हुए उससे नौकरानी की तरह काम करवाने लगे।  चंद्रिका का आरोप है कि उसके पति के अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध हैं। जेठानी के बहकावे में आकर उसका पति उसे हमेशा अपने से अलग रखता है। बाद में पति उसे बच्चे समेत मायके छोड़ गया और फिर लेने नहीं आया। पुलिस ने पति समेत तीनों ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।