Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 10 May 2023 11:47 am IST

राजनीति

जालंधर : उपचुनाव के दौरान शाहकोट में झड़प, आपस में भिड़े आदमी पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ता..


कर्नाटक की सभी 224 सीटों पर चुनाव, यूपी में दो सीटों में उपचुनाव के साथ ही जालंधर लोकसभा सीट पर मतदान जारी है। नौ विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता 1972 केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम साढ़े छह बजे तक वोट डालने पहुंच रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि, 16 लाख से ज्यादा मतदाता 19 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसी बीच खबर आ रही है कि, जालंधर उपचुनाव के दौरान शाहकोट में झड़प हो गई। शाहकोट में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़ गए। इस दौरान कांग्रेस के विधायक ने आम आदमी पार्टी के विधायक को कमरे में बंद कर दिया। शाहकोट से कांग्रेस विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया ने आरोप लगाया कि बाबा बकाला से आप विधायक दलवीर सिंह टोंग जालंधर में घूम रहे हैं।

वहीं कांग्रेसी विधायक लाडी शेरेवालिया ने बाबा बकाला के विधायक की गाड़ी को घेर लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की उलंघना है, बाबा बकाला विधायक जालंधर में क्या कर रहे हैं ? वह जालंधर छोड़कर क्यों नहीं गए ? विधायक लाडी का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां धक्के से वोट डलवाई जा रही है। 

इधर, जालंधर सेंट्रल के बूथ नंबर 56,57,58,59 में एक व्यक्ति फोन लेकर अंदर घुस गया। जब घंटी बजी तो पंजाब पुलिस के एएसआई ने फटकार लगाते हुए व्यक्ति को बाहर भेजा।