कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा का दूसरा चरण बृहस्पतिवार से शुरू हो गया है। यात्रा केदारनाथ धाम तक जाएगी। वहां पूजा अर्चना के साथ भैरव मंदिर में यात्रा का समापन किया जाएगा। वहीं भाजपा प्रवक्ता कमलेश रमन ने यात्रा पर तंज कसते हुए कहा की कांग्रेस प्रदेश में अपनी जमीन तलाशने का काम कर रही है। कांग्रेस प्रदेश की जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा की जिस तरह से उनके संगठन में भीतरघात चल रही है। उस चीज के लिए यह यात्रा निकाल रहे है। भगवान केदार कांग्रेस को सद्बुद्धि दे।