Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 1 Oct 2022 12:00 pm IST

नेशनल

भारत में पाकिस्तान का ट्वीटर अकांउट बैन, सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया फैसला


भारत सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान सरकार का ट्विटर अकाउंट बंद कर दिया है। इसका मतलब यह हुआ कि, अब भारत में पाकिस्तान सरकार का ट्विटर अकाउंट नहीं खुलेगा। 

बताया जा रहा है कि, भारत सरकार की कानूनी मांग के बाद ट्विटर इंडिया ने यह कदम उठाया है। पाकिस्तान सरकार का ट्विटर हैंडल @GovtofPakistan नाम से है। जिसपर भारत में रोक लगा दी गई है। 

जिसका साफ मतलब है कि, चीजें फिलहाल भारत में नहीं देखी जा सकतीं।