Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 23 Aug 2021 5:54 pm IST


मलबा आने से कालसी-चकराता मोटर मार्ग बंद


कालसी-चकराता मोटर मार्ग मलबा और बोल्डर आने से बाधित हो गया। जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। फिलहाल कैंटबोर्ड की ओर से सड़क पर गिरे पेड़ को हटा दिया है। लेकिन अभी तक लोनिवि की मशीनरी मौके पर नहीं पहुंच पाई है। लोक निर्माण विभाग साहिया के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह ने बताया कि जेसीबी मशीन के पंहुचते ही मार्ग से मलबा हटाकर यातायात सुचारू कर दिया जाएगा। वहीं मौके पर कर्मचारियों के न पहुंचने पर लोगों में विभाग के खिलाफ काफी रोष भी देखा गया। उन्होंने जल्द से जल्द मार्ग से मलबा हटाने की मांग की है।