Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 13 Mar 2023 10:45 am IST

राजनीति

केन्द्रीय मंत्री का राहुल पर तंज, कहा- “वो विदेश में भारत की धरती को भारत का हिस्सा नहीं बताते”।


केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी समेत कांग्रेस पर ताबड़तोड़ कई इल्जाम लगा दिए। ठाकुर ने कहा कि, राहुल विदेश में भारत की धरती को भारत का हिस्सा नहीं बताते। 

दरअसल, ठाकुर कर्नाटक के कोलार में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बंगलूरू में अनुसूचित जाति-जनजाति मोर्चा समावेश को भी संबोधित किया। इस दौरान अनुराग ने कहा कि, ये वही लोग हैं, जिनके कारण आज कश्मीर का एक हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में है। उनकी गलतियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाकर सुधारा है। 

अनुराग ने कहा कि, जब कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार थी तब राहुल गांधी और सोनिया गांधी इसे एटीएम के रूप में इस्तेमाल करते थे। पैसा यहीं से जाता था। वहीं, जेडीएस की सरकार में तो कर्नाटक एक परिवार का एटीएम बनकर रह जाता था। उन्होंने कहा, जिस हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लि. को राहुल बंद करने की बात करते थे। वह आज हेलिकॉप्टर निर्माण की देश की सबसे बड़ी फैक्ट्री कर्नाटक में लगा रही है।