Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 16 Mar 2023 3:59 pm IST

मनोरंजन

बेहद हैंडसम हैं शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत, दिखते हैं बिलकुल हीरो जैसे, देखें लेटेस्ट तस्वीर


 शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर का नाम बॉलीवुड की सबसे बबली एक्ट्रेस में लिया जाता है। साथ ही बीते कुछ सालों में श्रद्धा ने हिंदी सिनेमा को कुछ बेहतरीन फ़िल्में दी हैं। श्रद्धा कपूर ने साल 2013 में आई फिल्म 'आशिकी 2' लोगों के दिलों में बस गई है। इस फिल्म में उनकी मासूमियत को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। हालांकि आज हम श्रद्धा कपूर की नहीं बल्कि उनके भाई सिद्धार्थ के बारे में बात करेंगे।    जी हां, शक्ति कपूर के बेटे और श्रद्धा कपूर के भाई के नाम सिद्धांत कपूर हैं। सिद्धांत भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इन दिनों सिद्धांत कपूर की जो लेटेस्ट फोटो वायरल हो रही है, उस पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं।  इस तस्वीर में वह अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं।