Read in App


• Tue, 9 Feb 2021 9:15 pm IST


कैंट बोर्ड की उपाध्यक्ष राजेंद्र कौर सोंधी भाजपा में हुई शामिल


देहरादून। कैंट बोर्ड गढ़ी की उपाध्यक्ष राजेंद्र कौर सोंधी मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई। गढ़ी कैंट के शहीद दुर्गा मल्ल पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उपाध्यक्ष सोंधी को पार्टी में ज्वाइन कराते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। उपाध्यक्ष राजेंद्र कौर सोंधी भारी समर्थकों के साथ ढोल नगाड़ों के साथ इस कार्यक्रम में पहुंची। पार्टी ज्वाइन करने के साथ ही सोंधी के समर्थकों ने फूल मालों के साथ उनका स्वागत किया। मंच पर शुमकामनाएं देने वालों की भीड़ लगी रही। राजेंद्र कौर सोंधी ने कहा कि वह जिस प्रकार से कैंट बोर्ड की उपाध्यक्ष के पद पर रहते हुए लोगों की समस्याओं का समाधान करती थी। ठीक इसी प्रकार वह भाजपा पार्टी से जुड़कर लोगों के बीच और बेहतर कार्य करेंगी। राजेन्द्र कौर सोंधी कैंट बोर्ड में तीन बार  उपाध्यक्ष पद पर रहीं।