Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 11 Jan 2023 6:00 am IST


आज इन राशियों के जातकों की रहेगी बल्ले-बल्ले, इन्हें रहना होगा सतर्क, पढ़िए अपना राशिफल


ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। इसमें आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। 11 जनवरी, बुधवार का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए विशेष रहना वाला है, वहीं कुछ राशियों को सतर्क भी रहना होगा। आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन। 

मेष
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज अपने व्यवसाय में कोई नई स्कीम को अपनाएंगे, जिससे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें। जो लोग राजनीति में अपना कॅरियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह समय काफी अच्छा है। 

वृषभ
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज के दिन बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट संबंधित कार्य होंगे, जिसमें आपको विशेष सफलता मिलेगी। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपनी नौकरी में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। 

मिथुन
इस राशि के जातक आज के दिन ऊर्जा से भरे रहेंगे। आप अपने रुके हुए सभी कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे और आप दूसरे लोगों की भी मदद करते हुए नजर आएंगे। जो लोग बेरोजगार हैं, काम की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, आज उन्हें मनचाहा रोजगार मिल सकता है। 

कर्क
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। जो लोग राजनीति में अपना कॅरियर बनाना चाहते हैं उनके लिए समय बहुत ही बढ़िया है। आपके आर्थिक विकास की संभावना है। कई दिनों से रुका हुआ आपका कार्य पूरा होगा, जिससे आप काफी खुश नजर आएंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। 

सिंह
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जो लोग राजनीति में अपना कॅरियर बनाना चाहते हैं, आज उन्हें सफलता प्राप्त होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की बात करें तो आज प्रेम संबंधों में तनाव देखने को मिलेगा, जिससे आप परेशान रहेंगे। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। 

कन्या
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। कोई नया उत्तरदायित्व प्राप्त हो सकता है, जिससे आप काफी खुश नजर आएंगे।  दांपत्य जीवन की बात करें तो आज का दिन बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार की भलाई के लिए आप जीवन साथी के साथ कार्य करते हुए नजर आएंगे। 

तुला
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आप जॉब में प्रगति को लेकर काफी प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने कार्य क्षेत्र के सभी कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। प्रेम में संशय से बचें। रोबार के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। लाभ के अवसर भी मिलेंगे। 

वृश्चिक
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। आज आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे। कार्य क्षेत्र में भी आपको अधिक परिश्रम करना पड़ेगा, तभी आप अपने कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। व्यवसाय कर रहे जातक अपने व्यवसाय में कुछ समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके चलते उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ेगी। 

धनु
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत बने हुए हैं, जिससे आप काफी खुश नजर आएंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने कार्यों को दिए हुए समय में पूरा करना होगा नहीं तो आपको अपने सीनियर से डांट खानी पड़ सकती हैं। जिसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना है नहीं तो आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। 

मकर
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। जो लोग रियल एस्टेट से संबंधित व्यवसाय कर रहे हैं, आज उन्हें कोई अच्छी डील मिल सकती है, जिससे वह काफी खुश नजर आएंगे। आज आपको अपने पुराने मित्रों से सहायता प्राप्त होगी। मित्रों के द्वारा आपको कोई अच्छा अवसर प्राप्त होगा, जिससे आप काफी लाभ कमा पाएंगे। 

कुंभ
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। जो लोग राजनीति में अपना कॅरियर बनाना चाहते हैं, आज उन्हें राजनीति में सफलता प्राप्त होगी, सभाओं को संबोधित करने का मौका मिलेगा, जिससे सभी खुश नजर आएंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जहां आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। 

मीन
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। व्यवसाय में बड़ी सफलता प्राप्त होने की संभावना बन रही है। आप व्यवसाय में रुकी हुई योजनाओं को भी शुरू करेंगे। आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना है, नहीं तो आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं।