Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 5 Aug 2022 5:00 am IST

नेशनल

दोबारा पटरी पर लौटेंगी कोरोना काल में बंद हुई ट्रेनें, जानिए कब-कहां से चलेगी कौन सी ट्रेन...


कोरोना काल में बंद हुई पैसेंजर ट्रेनों को दोबारा से पटरी पर दौड़ने की कवायत तेज हो गयी है। उत्तर रेलवे ने 125 से ज्यादा लोकल ट्रेनों को चरणबद्ध तरीके से चलाना शुरू भी कर दिया है। 

इनमें से 6 ट्रेनें एक अगस्त से पटरी पर आ गई हैं। इन ट्रेनों के चलने से दिल्ली-आसपास के शहर के निवासियों को बेहतर और सस्ती यातायात का साधन मिल जाएगा। रेलवे ने कई रूटों पर लोकल ट्रेन चलाने की तैयारी पूरी कर ली है। 

इसमें मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 04499 दिल्ली जंक्शन-रेवाड़ी स्पेशल रात 8:05 बजे चलेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04500 रेवाड़ी-दिल्ली जंक्शन स्पेशल शाम 4:30 बजे चलेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 14545/14546 दिल्ली जंक्शन-सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन के बीच चलेगी। शुक्रवार से ही ट्रेन संख्या 05460 शाहजहांपुर-दिल्ली जंक्शन स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। 

इनमें मुख्य रूप से सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन पेसेंजर ट्रेन शामिल है। इसके अलावा ट्रेन संख्या 14303 दिल्ली जंक्शनहरिद्वार एक्सप्रेस भी 15 अगस्त से चलेगी। ट्रेन संख्या 14331 दिल्ली जंक्शन-कालका एक्सप्रेस 17 अगस्त से चलेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 74001 पुरानी दिल्ली से रात 8:05 बजे रेवाड़ी के लिए 6 अगस्त से चलेगी। 5 अगस्त से ट्रेन संख्या 74002 रेवाड़ी से शाम 4:30 बजे पुरानी दिल्ली के लिए चलेगी।