Read in App


• Fri, 28 May 2021 8:17 am IST


मोदी आज करेंगे ओडिशा-बंगाल के आठ लाख प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा


चक्रवाती तूफान यास बृहस्पतिवार सुबह झारखंड पहुंचा, जिसके बाद पूर्व एवं पश्चिम सिंहभूम इलाके में तेज बारिश और 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। कई जगहों पर पेड़ व खंभे उखड़ गया। झारखंड में आठ लाख लोग तूफान से प्रभावित हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में सबसे पहले समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद वह बालासोर, भद्रक और पूर्व मेदिनीपुर का हवाई दौरा करेंगे। इसके बाद पश्चिम बंगाल में अधिकारियोंके साथ समीक्षा बैठक में स्थिति का जायजा लेंगे। झारखंड के पूर्व व पश्चिम सिंहभूम जिला समेत कई इलाकों से 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया और कई जगहों पर राहत कार्य जारी है।