Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 15 Jan 2022 8:00 am IST

राजनीति

तीरथ ने किया सरकार की उपलब्धियों का बखान, कहा- 'जो कहा, वह किया'


पौड़ी: पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने केंद्र सरकार की साढ़े सात साल और राज्य सरकार की पांच साल की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जो कहा, वह किया और जो कहेंगे, वह आगे फिर करेंगे। बता दें, पूर्व सीएम देवप्रयाग और कीर्तिनगर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद श्रीनगर पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और पत्रकारों से मुलाकात की। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा जो वादा करती है, उसे पूरा करती है। जबकि कांग्रेस जनता से झूठे वादे करती है। इसी का नतीजा रहा है कि 2017 विधानसभा चुनावों में कांग्रेस खिसक कर 11 पर आ गई।