Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 17 Sep 2022 3:00 am IST

नेशनल

हॉलीवुड पॉप सिंगर जस्टिन बीबर का दिल्ली में होने वाला शो रद्द, जानिए इसकी वजह


नई दिल्‍ली: हॉलीवुड के मशहूर पॉप सिंगर जस्टिन बीबर के जस्टिस वर्ल्ड टूर के तहत दिल्ली में होने वाले शो को रद्द कर दिया है। हेल्थ कारणों की जानकारी देते हुए प्रोग्राम के प्रमोटर बुक माई शो ने बताया है। ज्ञात हो कि जस्टिन बीबर कुछ महीने पहले फेशियल पैरालिसिस का शिकार हो गए थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद उन्होंने वर्ल्ड टूर करना शुरू कर दिया था।

इस साल मार्च में जस्टिस वर्ल्ड टूर लॉन्च किया गया था। इसमें उनके साउथ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, न्यूजीलैंड और यूरोप में मार्च 2023 तक चलने वाले 70 शोज थे। 18 अक्टूबर को जस्टिन दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भी परफॉर्म करने वाले थे। जस्टिन बीबर ने 13 साल की उम्र में फेम हासिल किया था। उन्होंने 'बेबी' और 'बिलीव' जैसे कई हिट चार्टबस्टर्स दिए हैं।