Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 3 Aug 2021 1:24 pm IST


भाजपा सरकार ने छीना युवाओं से रोजगार-भुवन


नवचेतना भवन में हुए एक  कार्यक्रम में कापड़ी ने कहा कि कांग्रेस युवा उत्तराखंड, समृद्ध उत्तराखंड की पक्षधर है।  कार्यकर्ताओं से पूरे जोश और होश के साथ मिशन 2022 फतेह में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने सीएम के 22 हजार नियुक्तियां निकालने की बात पर अगले दिन पलटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कांग्रेस युवाओं के लिये सुनहरे भविष्य के लिये यूथ नीति लेकर आएगी। वहां महानगर जसपुर में नादेही चीनी मिल गेस्ट हाउस में कापड़ी ने कहा कि रूठों को मनाकर पार्टी से जोड़ेंगे। बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता की जिम्मेदारी एवं जवाबदेही तय की जाएगी।