Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 1 Nov 2021 11:56 am IST


दीपावली में कोतवाली पुलिस भी तैयार


बागेश्वर: दीपावली पर्व पर बाजार में भीड़-भाड़ को नियंत्रित करने के लिए कोतवाली पुलिस ने कमर कस ली है।जिसके तहत नगर क्षेत्र के सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान फड़ व्यापारियों से पुलिस की तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने दीपावली पर्व पर पुलिस टीम को भीड़भाड़ वाले इलाकों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। बाजार का ट्रैफिक प्लान भी बदल दिया गया है। जिसके तहत कोतवाली पुलिस ने बस स्टेशन से लेकर मुख्य बाजार तक चेकिंग अभियान चलाया।