Read in App


• Thu, 17 Dec 2020 1:27 pm IST


प्रचण्ड बहुमत वाली राज्य सरकार विपक्ष से डर गई है: प्रीतम सिंह


विधानसभा सत्र तीन दिन से बढ़ाकर किया जाए आठ दिन:प्रीतम सिंह

देहरादून। 21 दिसंबर से शुरू हो रहे सत्र पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पास मुद्दों की भरमार है। इसलिए इस सत्र को तीन दिन से बढ़ाकर आठ दिन तक किया जाए। ताकि सभी मुद्दों को सत्र में प्रमुखता से रखा जा सके। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष से सदन की कार्यवाही को आगे बढ़ाने की मांग करेगी। सदन में बेरोजगारी, किसान आंदोलन, भरस्टाचार, महँगाई जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रचण्ड बहुमत वाली राज्य सरकार विपक्ष से डर गई है। सरकार ने जानबूझकर सदन की अवधि को केवल तीन दिनों का रखा है। कहा कि नय कृषि सुधार कानून पूंजीपतियों के लिए है। इससे किसानों को कोई लाभ नहीं होगा। इसलिए केंद्र सरकार को नए कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए।