Read in App


• Tue, 30 Mar 2021 1:51 pm IST


मुनस्यारी के मैसरकुंड क्षेत्र में दिखा बियर्डेड वल्चर


पिथौरागढ़- मुनस्यारी के मैसरकुंड क्षेत्र में पक्षी प्रेमियों को लैम्गेर्जियर (बियर्डेड गिद्ध) दिखा है। इससे पक्षी प्रेमी काफी उत्साहित हैं। इसे दाढ़ी वाला और हड्डी तोड़ गिद्ध भी कहते हैं। ये मरे जानवरों की हड्डियों को काफी ऊंचाई पर ले जाकर गिराता है। नीचे गिरकर हड्डी टूटने के बाद अंदर से निकली अस्थि मज्जा (बोन मैरो) को खा जाता है। हिमालयी क्षेत्रों में अभी सिर्फ ग्रिफान गिद्ध और लैम्गेर्जियर गिद्ध ही देखे जाते हैं।