Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 17 Mar 2022 9:30 pm IST


100 साल बाद होली पर बन रहा विशेष त्रियोग, लाभकारी होगा रंगों का त्योहार


होली का त्योहार इस बार फाल्गुन मास की पूर्णिमा 17 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा. होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात को 9:20 से 10:30 तक रहेगा. खास बात यह है कि इस बार होलिका दहन के दिन मकर राशि का दिन है. इस दिन तीन ग्रहों की युक्ति बन रही है. यह योग 100 वर्ष बाद बन रहा है, जिसमें मंगल, शनि और शुक्र ग्रह शामिल है. इन तीनों ग्रहों की युक्ति बनने से सिद्धि योग, वृद्धि योग और अमृत योग बन रहा है. जो अलग-अलग राशियों के अनुसार उनके जीवन पर लाभकारी सिद्ध होंगे.