Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 18 Jul 2022 3:30 pm IST

मनोरंजन

जेनिफर लोपेज ने 20 साल के रिलेशनशिप के बाद बेन एफ्लेक से की शादी


जेनिफर लोपेज ने एक्टर बेन एफ्लेक से शादी कर ली। दोनों पिछले 20 सालों से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। 52 साल की जेनिफर और 49 साल के बेन ने अमेरिका के लास वेगास में शादी की। साथ ही अब जेनिफर ने अपना नाम बदलकर जेनिफर एफ्लेक कर लिया है। दोनों ने 16 जुलाई को क्लार्क काउंटी से मैरिज का लाइसेंस लिया।

बता दें कि दोनों ने अपने रिलेशनशिप के दौरान बीच में काफी लंबे समय के लिए ब्रेकअप कर लिया था। वहीं पिछले साल ये दोनों फिर से रिलेशनशिप में आ गए थे। कपल ने 2002 में सगाई की थी लेकिन लगभग एक साल बाद सगाई को तोड़ दिया था। इसके बाद दोनों ने किन्हीं और लोगों से शादियां कीं और उनके बच्चे भी हुए। इसके बाद पिछले साल दोनों फिर मिले और दोनों ने अप्रैल में फिर से सगाई कर ली। 

जेनिफर के करीबी दोस्त हेयर स्टाइलिस्ट क्रिस एपलटाउन ने इंस्टाग्राम पर उनके ब्राइडल लुक का एक वीडियो शेयर किया: