Read in App


• Thu, 6 Jun 2024 3:51 pm IST


अल्मोड़ा आर्मी कैंट में आंधी का कहर, सड़क पर गिरा विशालकाय पेड़


अल्मोड़ा। नगर स्थित आर्मी कैंट में बुधवार देर शाम आए अंधड़ से विशालकाय पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे यहां से आवाजाही करने वाले लोग बाल-बाल बच गए। इस दौरान आवाजाही भी बाधित हो गई। हालांकि, फायर कर्मियों ने गिरे पेड़ को निस्तारित कर दिया। बीती शाम अंधड़ ने मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों में काफी नुकसान पहुंचाया। कई जगह मकानों की छत उड़ गई तो बिजली के पोल तक झुक गए। वहीं, कैंट में भी एक विशालकाय पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे वहां से आवाजाही करने वाले लोग और वाहन बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि पेड़ की चपेट में कोई नहीं आया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। इधर, पेड़ के गिरने से कैंट क्षेत्र के लिए जाने वाला मार्ग बंद हो गया। स्थानीय लोगों ने पेड़ गिरने की सूचना पुलिस को दी। अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के निर्देशन में मौके पर टीम भेजी गई। फायर कर्मियों ने वुडन कटर की मदद से पेड़ के टुकड़े कर यातायात सुचारू कराया। इस दौरान कर्मचारियों को डेढ़ घंटे का समय लग गया। फायर यूनिट में लीडिंग फायरमैन किशन सिंह, मुकेश सिंह, देवेंद्र गिरी, अनिल चंद, धीरेंद्र सिंह शामिल रहे।