Read in App


• Mon, 19 Apr 2021 4:02 pm IST


क्लाइंबिंग बियौंड द समीट्स की टीम ने माउंट अन्नपूर्णा पर किया सफल आरोहण


पिथौरागढ़-क्लाइंबिंग बियोंड द समिट्स (सीबीटीएस) की टीम ने नेपाल स्थित 8091 मीटर ऊंची माउंट अन्नपूर्णा चोटी पर सफल आरोहण किया है। टीम के सदस्यों ने एवरेस्ट विजेता योगेश गर्ब्याल के नेतृत्व में गत 16 अप्रैल को यह सफलता हासिल की है। कुल 29 सदस्यीय दल में आठ भारतीय थे, जिसमें दो महिलाएं शीतल और प्रियंका भी शामिल थीं। पहली बार भारतीय महिलाओं ने चोटी पर सफल आरोहण किया है।