Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 20 Nov 2022 9:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

पाक पूर्व पीएम ने भारतीय विदेश नीति की जमकर की सराहना, कहा- यहां है स्वतंत्रता


पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने एक बार फिर भारत की तारीफ कर डाली, पाक पूर्व पीएम ने भारत की विदेश नीति की सराहना की। 

इमरान ने भारतीय विदेश नीति की सराहना करते हुए हुए इसे स्वतंत्र करार दिया। समर्थकों को वर्चुअल रैली में संबोधित करते हुए पीटीआई प्रमुख ने कहा कि, भारत को पाकिस्तान के साथ ही आजादी मिली, लेकिन उनकी विदेश नीति स्वतंत्र बनी हुई है। 

इमरान ने यूक्रेन युद्ध के बीच पश्चिम के दबाव के बावजूद नई दिल्ली के रूसी तेल की खरीद के निर्णय की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत और अमेरिका क्वाड सहयोगी हैं लेकिन भारत ने अब भी अपने नागरिकों के हित में रूस से तेल खरीद का निर्णय किया है। 
इसके बाद इमरान ने शहबाज शरीफ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, सरकार बने सात महीने हो गए और अभी तक देश गंभीर आर्थिक और राजनीतिक संकट से गुजर रहा है।