Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 1 Nov 2021 8:00 am IST


पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने सुनी जनता की समस्याएं


रुद्रप्रयाग: सिलगढ़ पट्टी के कुरछोला एवं चोपड़ा का भ्रमण कर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने जनता की समस्याएं सुनी। उन्होंने भाजपा पर पलटवार करते हुए डबल इंजन की सरकार को विकास विरोधी बताया।  उन्होंने कहा कि जनता में भाजपा के प्रति बहुत आक्रोश है। गरीबी और बेरोजगारी से क्षुब्ध जनता अब बदलाव चाहती है। आगामी विधान सभा चुनाव में जनता इस डबल इंजन सरकार को मुहतोड़ जवाब देगी। और प्रदेश में इस बार भारी मतों से कांग्रेस की सरकार बनेगी।