Read in App


• Sat, 23 Jan 2021 11:05 am IST


फांसी लगायी पत्नी ने और पुलिस ने किया पति को गिरफ़्तार


देहरादून। बसन्त विहार थाने की पुलिस ने आत्महत्या के उकसावे के जुर्म में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पिछले साल 27.10.2020 की प्रात पुलिस कन्ट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि महारानी बाग में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस सूचना पर थाना बसन्त विहार पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर मृतका पूजा रानी पत्नी सनोद कुमार पुत्री धूम सिंह निवासी सालियार सुल्लापुर रूढ़की हरिद्वार उम्र 27 वर्ष की पंचायतनामा/ व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई थी। मृतका के पिता धूम सिंह की तहरीर के आधार पर 306 आईपीसी के तहत अभियोग ससुराल पक्ष के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। इस सम्बंध में पुलिस ने मृतक महिला के पति सनोद कुमार पुत्र सोहन वीर सिंह निवासी भगवानपुर हरिद्वार, उम्र 33 वर्ष को गिरफ्तार किया।