Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 1 Mar 2023 2:00 pm IST


जानिए ब्रिज स्ट्रीट पर सुनहरे रंग से रंगे पोस्ट बॉक्स कैसे बन गए इंग्लैंड की धरोहर ?


स्ट्रेटफोर्ड अपॉन एवन की एक-एक सड़क, गली, दीवारें और यहां तक आवो-हवा महान विलियम शेक्सपियर के रंग में रंगीं हैं। आखिर यह शहर शेक्सपियर की जन्मस्थली जो है, लेकिन शहर की ब्रिज स्ट्रीट पर सुनहरे रंग से रंगे दो पोस्ट बॉक्स, सैलानियों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। भारत की तरह इंग्लैंड की रॉयल मेल पोस्ट बॉक्स का आधिकारिक रंग लाल है, लेकिन इनका रंग सुनहरा है। 2012 के लंदन पैरालंपिक में रोइंग का मिक्स कॉक्स्ड-4 का स्वर्ण पदक जीतने वाले जेम्स रो के लिए इस पोस्ट बॉक्स को सुनहरे रंग में रंगकर उन्हें इसे समर्पित किया गया है। सिर्फ रो ही नहीं लंदन ओलंपिक, पैरालंपिक में स्वर्ण जीतने वाले टेनिस स्टार एंडी मरे, साइकलिस्ट क्रिस होए, एथलीट सर मो फराह, मुक्केबाज निकोला एडम्स समेत 111 पोस्ट बॉक्स इन विजेताओं के घरेलू शहरों में सुनहरे रंगों में रंगे गए हैं। 10 साल बाद ये पोस्ट बॉक्स अब इंग्लैंड के लिए धरोहर बन गए हैं।