Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 9 Jun 2022 3:29 pm IST


बंधाणी महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम


अभिनीत बंधाणी महोत्सव का तीसरे दिन रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। बंधाणी संस्था के कलाकारों ने पांडव नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया।कार्यक्रम की शुरुआत दुर्गा लीला मंचन के साथ हुई। इसके बाद लोक गायक दर्शन फरस्वान के गीत नंदा हे गौरा.....,दादू गौरिया की जौया हुडकी झूमैलो.... सहित कई गीतों पर दर्शक जमकर थिरके। बाल कलाकार मानसी बिष्ट के नृत्य की दर्शकों ने जमकर सराहना की। प्रदीप बुटोला के हिल मा चांदी को बटन.... को भी दर्शकों ने खूब सराहा। लोक गायिका रेनू बाला के गीत हे नोना चंदना... पर दर्शक ्रथिरकते दिखाई दिए। महिला मंगल दल कुलसारी, ताजपुर, जबरकोट देवलगवाड, पैनगढ़ ने मांगल गीत चांचड़ी झूमेलो की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में देवाल विकासखंड के क्षेत्र प्रमुख डॉ. दर्शन दानू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भावना रावत, मेला संरक्षक पूर्व प्रमुख राकेश जोशी, कुंवर सिंह रावत, गंगा सिंह बिष्ट, महेश उनियाल, सुरपाल सिंह रावत, प्रकाश चंदोला, हरेंद्र बिष्ट, गोविंद सिंह भंडारी, खिलाफ सिंह बिष्ट, अनिल मिश्रा, मनीष सती, कैलाश जोशी, मंजू देवी, रमेश देवराडी आदि उपस्थित रहे।