Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 3 Jan 2022 6:06 pm IST


सड़क पर डामरीकरण के लिए मजकोट में धरना


गरुड़ (बागेश्वर)। मजकोट-कुंझाली-बिनातोली मोटर मार्ग पर डामरीकरण की मांग के लिए ग्रामीणों ने रविवार को भी मजकोट गांव में बेमियादी धरना, प्रदर्शन जारी है। आंदोलित ग्रामीणों ने डामरीकरण कार्य शुरू होने तक आंदोलन का संकल्प दोहराया है। गोमती घाटी के मजकोट में कई दिन से आंदोलन किया जा रहा है। इसके बावजूद शासन-प्रशासन ने आंदोलित ग्रामीणों की जायज मांग को पूरा नहीं किया। इससे ग्रामीणों में शासन-प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गोमती घाटी विकास समिति के इंद्र सिंह रावत, पूर्व कैप्टन आनंद पुरी का कहना है कि शासन-प्रशासन आखिरकार अब कब जागेगा। दीनदयाल पुरी, पदम गिरी, आत्मा पुरी, पवन गिरी, लछिमा देवी, पदम सिंह भंडारी, मुन्नी देवी आदि धरने पर बैठे।