Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 8 Jan 2023 3:00 am IST

अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका भी चाहता है कि यूक्रेन में हो शांति बहाल, भारत के सुर में मिलाया सुर


अमेरिका विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा है कि, हम भारत से सहमत हैं कि, यूक्रेन में शांति बहाली जरूरी है। 

प्राइस ने कहा कि, हम यूक्रेन के लोगों के लिए भारत के समर्थन का स्वागत करते हैं। हम पीएम मोदी की इस बात से भी सहमत हैं कि, आज का युग युद्ध का युग नहीं है। जी20 शिखर सम्मेलन में भी यही आवाज उठी थी।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि, भारत और अमेरिका दोनों एक नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बनाए रखने की प्रतिबद्धता साझा करते हैं, जो क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि यह भारत के साथ हमारी वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के केंद्र में है।