Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 26 Dec 2021 7:30 am IST


खेल महोत्सव की स्पर्धाओं में प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम


एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कालसी में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए शनिवार से तीन दिवसीय 12वें अंतर्सदनीय वार्षिक खेल महोत्सव की शुरुआत हुई। महोत्सव में टेबल-टेनिस, वालीबाल, तीरंदाजी, बैडमिटन, कैरम, शतरंज, गोला फेंक, भाला फेंक, कबड्डी चक्का फेंक, दौड़, रिले दौड़ में छात्र-छात्राओं दमखम दिखाया।

खेल महोत्सव की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य डा. जीसी बडोनी ने किया। पहले दिन शतरंज, कैरम, दौड़, तीरंदाजी, लंबी कूद, भाला फेंक, चक्का फेंक, गोला फेंक प्रतियोगिताएं हुई। शतरंज में कनिष्ठ वर्ग में करीना रजवार (मिलम सदन), तरूण पंवार (पिडारी सदन) और वरिष्ठ वर्ग में सोनम (पिडारी सदन) व अमित चौहान (गोमुख सदन) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कैरम के कनिष्ठ वर्ग में अंकित (धौली सदन), अंकिता (पिडारी सदन) व वरिष्ठ वर्ग में मोहित (मिलम सदन) और स्नेहा (धौली सदन) ने प्रथम स्थान हासिल किया। तीरंदाजी के कनिष्ठ वर्ग में नीरज (गोमुख सदन), गरिमा व वरिष्ठ वर्ग में उदिशा (मिलम सदन) और रोहन (गोमुख सदन) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सौ मीटर दौड़ में मोहित और महक (मिलम सदन) अव्वल रहे। छह सौ मीटर दौड़ में सचिन और महक (मिलम सदन) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 15 सौ मीटर दौड़ में सचिन और रुचि (पिडारी सदन) प्रथम, कनिष्ठ वर्ग की 50 मीटर की दौड़ में प्रियांशु और सानिया (पिडारी सदन) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिले रेस में गोमुख एवं पिडारी सदन अव्वल रहे। गोला फेंक में आंचल और मोहित ने बाजी मारी।