Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 2 May 2022 6:04 pm IST

मनोरंजन

बच्चों संग Salman Khan का वीडियो हुआ वायरल


  बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान फिल्मों के अलावा अन्य चीजों की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। वहीं बच्चों से भी सलमान काफी प्यार करते हैं।जिसका  ताजा उदाहरण सलमान खान का नया वीडियो है, जिसमें वह बच्चों के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल सलमान खान हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे जो अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के एनजीओ योलो फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया गया था। इस इवेंट में पहुंचे सलमान खान ने बच्चों के साथ मस्ती की। जिसका वीडियो  योलो फाउंडेशन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में सलमान खान के साथ जैकलीन फर्नांडिस भी दिखाई दे रही हैं।  इस वीडियो में सलमान खान एक बच्ची से प्यार जताते हैं तो वहीं दूसरे बच्चे के साथ मस्ती कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर दबंग खान का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  साथ ही लोग कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।