Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 27 Oct 2021 5:51 pm IST


वॉयस ऑफ Dwarahat ऑडिशन


द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट सांस्कृतिक समिति की ओर से वायस ऑफ द्वाराहाट के लिए मंगलवार को नगर पंचायत सभागार में 28 प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिया। कार्यक्रम संयोजक हेमंत साह ने बताया कि दूसरे चरण का ऑडिशन सात नवंबर को होगा। उसी दिन शीतला पुष्कर मैदान में डांस प्रतियोगिता के लिए भी आडिशन होगा। वहां पर समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, संरक्षक मंडल के अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल साह, आशीष वर्मा, भूपेंद्र कांडपाल, गगनदीप वर्मा, गोपाल चौधरी, आरएस राणा, तुषार मठपाल आदि थे।