Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 23 Dec 2022 5:02 pm IST


जल्द प्रदेश अध्यक्ष घोषित करेगी 'आप' , दिल्ली की तर्ज पर तैयार होगा निकाय चुनाव के लिए रोडमैप


आम आदमी पार्टी दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में आगामी निकाय चुनाव के लिए रोडमैप तैयार करेगी। पार्टी ने प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों में चुनाव लड़ने का एलान किया है। जल्द ही पार्टी हाईकमान प्रदेश अध्यक्ष घोषित करेगी।बृहस्पतिवार को प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी राजीव चौधरी ने अगले साल होने वाले निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं संग बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को वार्ड स्तर पर लोगों की समस्याओं को उठाकर पार्टी को मजबूत करने के टिप्स दिए। कहा, पार्टी ने दिल्ली में काम करके दिखाया है, इसलिए पार्टी ने दिल्ली का एमसीडी चुनाव जीता है। इसका कारण पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और केजरीवाल की मेहनत है। दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में भी सभी निकायों में मजबूती से चुनाव लड़ा जाएगा।