Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 18 Apr 2023 1:04 pm IST

नेशनल

उत्तर पश्चिम भारत में बदल सकता है मौसम का मिजाज़, हल्की बारिश देगी तपती गर्मी से राहत...


उत्तर पश्चिम भारत में आज शाम से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई जा रही है। विभाग ने तीन दिनों के लिए तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। 

हालांकि, इससे झुलसा लेने वाली गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान तीन डिग्री तक गिर सकता है। क्योंकि, बीते एक हफ्ते से सूरज आग बरसा रहा है। जिससे तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला गया है। सोमवार को 40.6 डिग्री तापमान के साथ इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। इससे पहले दो दिन पहले तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

विभाग की मानें तो के अनुसार, मंगलवार से लेकर गुरुवार तक हल्की बारिश और 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट होगी। 23 अप्रैल तक तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक पहुंच जाएगा।