भू-धंसाव से प्रभावित हल्दापानी के लोगों की डीएम से वार्ता के कुछ अंश सोशल मीडिया में वायरल होने पर कलक्ट्रेट के कर्मचारी भड़क गए। उन्होंने डीएम की छवि को धूमिल करने का प्रयास करने का आरोप लगाया और डीएम के समर्थन में प्रदर्शन किया।
कलेक्ट्रेट कर्मचारी यूनियन ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी करते हुए कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारी यूनियन ने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा जान बूझ कर प्रशासनिक कार्यों को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है जो सरासर गलत है। वह अपने आपको भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।