Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 16 May 2023 11:47 am IST


नेनीताल में स्कूल बस का टायर फटने से मची खलबली


नैनीताल के चोरगलिया बाजार में स्कूल बस का टायर फटने से खलबली मच गई। अनियंत्रित बस के चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई। घटना के समय बस में 15 बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि सभी बच्चे सकुशल है। हालांकि हादसे की खबर सुनकर उनके अभिभावकों में खलबली मच गई।
चोरगलिया मुख्य बाजार में सुबह करीब आठ बजे बच्चों को लेकर स्कूल जा रही बस का टायर फट गया और बस अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई। बस की चपेट में आने से सफाई कर रही महिला शांति देवी घायल हो गई। घायल का हल्द्वानी के अस्पताल में उपचार किया गया। हादसे के बाद बस में सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला। हादसे की खबर सुनने पर अभिभावकों में खलबली मच गई।
गनीमत यह रही कि बस में सवार बच्चों को मामूली चोटें आईं। घटना के समय बस में करीब 15 बच्चे सवार थे। हादसे के बाद बच्चों को दूसरे वाहन से घर भेज दिया गया।