सोमवार को विधायक मयूख महर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता वड्डा बाजार में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने भाजपा सरकार का पुतला फूंका। महर ने कहा सरकार के आदेश पर प्रशासन हल्द्वानी में अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का शोषण कर रहा है। उनकी तरफ से आवाज उठाने पर विधायक सुमित हृदयेश को नजरबंद कर दिया गया जो सरासर लोकतंत्र की हत्या है। जनता विधायक और सरकार को अपनी परेशानी के हल होने की उम्मीद में चुनती है। लेकिन मौजूदा सरकार लोगों की आवाज को दबाकर तानाशाही पर उतारू है। कहा भाजपा सरकार का जनविरोधी चेहरा सबके सामने आ चुका है। कांग्रेस आम जनता और व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं करेगी। चेतावनी देते हुए कहा यदि ऐसा हुआ तो प्रदेश भर में कांग्रेस सरकार के विरोध में जनआंदोलन छेड़ेगी। यहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेंद्र लुंठी, भुवन पांडे, नरेंद्र सौन, ललित बिष्ट, कुन्नू खड़ायत, शिवम पंत, कार्तिक खर्कवाल, गोल्डी, राकेश कुमार, राजेश शर्मा, गौरव महर, कमलेश कसनियाल रहे।