Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 13 May 2022 6:32 pm IST


उत्तरकाशी में भागीरथी नदी में फंसे 22 मजदूरों को निकाला


उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर मनेरी डैम के पास भागीरथी नदी पर गुरुवार रात करीब 12 बजे 22 स्थानीय मजदूर भागीरथी नदी के टापू में फंस गए। बताया जा रहा है कि नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण वैकल्पिक मार्ग बह गया, जिससे मजदूर टापू के दूसरी ओर फंस गए। देर रात एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और मजदूरों का रेस्क्यू किया। शुक्रवार की सुबह सभी मजदूरों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला गया।एसडीआरएफ पोस्ट उजेली के मुख्य आरक्षी महिपाल सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची। मनेरी डैम में भागीरथी नदी पर टापू में फंसे मजदूरों ने बताया कि वह मनेरी में मजदूरी करते हैं और यहीं डैम के पास रहते हैं। मनेरी डैम में भागीरथी नदी पर टापू में फंसे मजदूरों ने बताया कि वह मनेरी में मजदूरी करते हैं और यहीं डैम के पास रहते हैं। रात को नदी की ओर घूमने गए थे। इसी दौरान नदी का जलस्तर बढ़ गया और वे लोग वहीं टापू में फंस गए।