Read in App


• Sun, 21 Feb 2021 2:21 pm IST


गंभीर हादसा : खाई में गिरी टाटा सूमो, २ लोगों की मौत


दिल्ली से द्वाराहाट आ रही टाटा सूमो हादसे का शिकार हो गयी है। रामनगर- भतरौंजखान मोटर मार्ग पर मछोड़ के बनकोट में सूमो अनियंत्रित होकर खाई  में जा गिरी। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को प्राथमिक केंद्र भतरौंजखान में प्राथमिक उपचार कर रानीखेत रेफर कर दिया है। दुर्घटना का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। वाहन चालक हादसे के बाद से फरार है।