खबर राजधानी देहरादून से जहां एक निजी अस्पताल के पीछे एक युवक का शव मिला है। बता दें, चले कि जिस युवक का शव अस्पताल के पीछे झाडि़यो में मिला है वह मृत युवक अस्पताल में ही काम किया करता था। जानकारी मिल रही है कि झाड़ियों से गुरुवार दोपहर तेज बदबू आने पर इसका पता लगा। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुचकर तलाश की तो पुलिस को झाड़ियो में शव मिला। राजपुर थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि जाखन में राजपुर रोड पर विवेकानंद आई हॉस्पिटल है। यहां दयाल प्रसाद (26) पुत्र विद्या प्रसाद निवासी बाराकोट जिला चंपावत कुक का काम करता था। वह छह जून से लापता था। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। गुरुवार सुबह पता लगा कि अस्पताल से कुछ दूरी पर कृष्णा लाल कॉलोनी के पास झाड़ियों से बदबू आ रही है। स्थानीय लोग वहां पहुंचे तो शव सड़ रहा था। पुलिस बुलाई तो मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला। इसके जरिए उसकी शिनाख्त हुई। शव के पास पुलिस को नुआन की शीशी मिली है। पुलिस इसे आत्महत्या मानकार चल रही है। फिर भी मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए और वीडियोग्राफी भी कराई गई।