Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 13 Oct 2022 4:58 pm IST


कांग्रेस ने विधायक के विवादित बयान पर सरकार का पुतला जलाया


पिथौरागढ़ : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधायक बंशीधर भगत के विवादित बयान पर कांग्रेस ने आक्रोश जताया है। कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला जलाते हुए कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी अलग-अलग है। एक तरफ भाजपा नेता बेटी बचाओ का नारा देते हैं, वहीं दूसरी तरफ महिलाओं का उत्पीड़न करते हैं।गुरुवार को नगर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर के नेतृत्व में कार्यकर्ता सिल्थाम में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने भाजपा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और बाद में पुतला जलाया। जिलाध्यक्ष महर ने विधायक भगत के बयान को निंदनीय बताया। कहा भाजपा नेता अपनी मर्यादा भूल गए हैं। पूर्व प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी ने कहा भाजपा शासनकाल में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। अंकिता हत्याकांड हो या फिर अल्मोड़ा में दलित महिला का मामला है। प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। कार्यकर्ताओं ने विधायक भगत से इस्तीफा देने को कहा है।